{"_id":"69b39f3b000135b18407b3d2","slug":"east-district-ans-busts-inter-state-drug-syndicate-and-two-arrested-with-21-kg-ganja-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी में अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 21 KG गांजा बरामद, स्मैक के साथ दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी में अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 21 KG गांजा बरामद, स्मैक के साथ दो को पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिले की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड (एएनएस) ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में गांजा और स्मैक बरामद किया गया है।
दो ड्रग पेडलर गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
पूर्वी जिला नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। स्क्वाड ने करीब 21 किलोग्राम 730 ग्राम गांजा और 46 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत बाजार में करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो ड्रग सप्लायर अकबर और फिरोज खान को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos
पूर्वी जिला नारकोटिक्स स्क्वाड की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने स्थानीय मुखबिरों और मानवीय खुफिया स्रोतों से जानकारी जुटाई। 11-12 मार्च की रात स्क्वाड को एक गुप्त सूचना मिली। सूचना थी कि अकबर और फिरोज खान स्कूटी पर गांजा लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वे अक्षरधाम की ओर एनएच-24, खिचड़ीपुर बस स्टैंड के पास से गुजरने वाले थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एनएच-24, खिचड़ीपुर बस स्टैंड के पास जाल बिछाया। दोनों आरोपियों को स्कूटी पर दो सफेद बैग के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान बैग से 21 किलोग्राम 730 ग्राम गांजा बरामद हुआ। फिरोज खान के कब्जे से करीब 46 ग्राम स्मैक भी मिली।
#WATCH | Delhi: The Anti-Narcotics Squad of East District has busted an inter-state drug syndicate and recovered 21 kg 730 grams of ganja and 46 grams of smack, with an estimated value of around Rs 12 lakh in the illicit market. Two drug peddlers/suppliers have been arrested in… pic.twitter.com/L1A2BDmtxv
— ANI (@ANI) March 13, 2026
पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने के प्रयास जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपी फिरोज खान ने बताया कि वह पहले चार बार गांजा आपूर्ति के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसे नोएडा, उत्तर प्रदेश में यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत भी बुक किया गया था। उसने यह भी खुलासा किया कि वह अपने साथी अकबर के साथ दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थों की आपूर्ति करता था।
आरोपियों का मुख्य मकसद वित्तीय लाभ कमाना था। वे ड्रग पेडलिंग को जल्दी पैसा कमाने का आसान तरीका मानते थे। दोनों आरोपी एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं। वे अवैध मादक पदार्थों के व्यापार से पैसा कमाने के उद्देश्य से काम करते थे। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में नशा करने वालों की कमजोरी का फायदा उठाकर अवैध मुनाफा कमाया।