सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC prepared Summer Action Plan to tackle water crisis during the summer

दिल्ली में नहीं होगी पानी की किल्लत: गर्मी से पहले NDMC ने बनाया समर एक्शन प्लान, 24 घंटे रहेगी ऐसे निगरानी

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Mar 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आगामी गर्मी में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 'समर एक्शन प्लान-2026' लॉन्च किया है।  24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप सेवा और एनडीएमसी 311 मोबाइल एप्प के माध्यम से नागरिक पानी से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

NDMC prepared Summer Action Plan to tackle water crisis during the summer
एनडीएमसी का समर एक्शन प्लान तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आगामी गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए समर एक्शन प्लान तैयार किया। इसके तहत जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति के लिए 12 नए माउंटेड वाटर टैंकर खरीदे जाएंगे। आरके आश्रम क्षेत्र में आधुनिक जल नियंत्रण कक्ष भी बनाया जा रहा है। 

Trending Videos

वॉटर एटीएम पर जोर
एनडीएमसी के अनुसार, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए वॉटर एटीएम की संख्या भी बढ़ाने जा रही है। फिलहाल उसके क्षेत्र में 37 वॉटर एटीएम संचालित हैं, जिनमें से 17 भुगतान आधारित हैं जबकि बाकी स्थानों पर मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टर क्षेत्रों में करीब 50 नए वॉटर एटीएम मुफ्त आधार पर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा नवयुग स्कूलों के बाहर भी वॉटर एटीएम लगाने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सप्लाई होगा ज्यादा पानी
आपातकालीन जल आपूर्ति के लिए उसने पांच पानी की ट्रॉलियों में लगभग 5000 लीटर क्षमता के पंप भी लगाए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पानी पहुंचाया जा सके। सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए कॉलोनी में चार बोरवेल लगाने की अनुमति दी गई है, जिनमें से दो तैयार हो चुके हैं। 

एनडीएमसी की ऐसे रहेगी जल संकट पर नजर
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 95 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट भी बनाई जा रही है। क्षेत्र में 10 विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी कार्यरत हैं, जिनकी क्षमता लगभग 2750 केएलडी है और इनसे तैयार पानी का उपयोग बागवानी और सिंचाई में किया जा रहा है। जन शिकायतों के समाधान के लिए कालीबाड़ी मार्ग स्थित 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप सेवा और एनडीएमसी 311 मोबाइल एप्प के माध्यम से नागरिक पानी से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed