{"_id":"69b36a101dd56b858a0aa626","slug":"violence-erupts-in-uttam-nagar-groups-of-minors-fight-over-spray-one-injured-by-knife-attack-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम नगर में फिर हिंसा: स्प्रे डालने पर नाबालिगों के गुटों में झगड़ा, चाकू लगने से एक घायल; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम नगर में फिर हिंसा: स्प्रे डालने पर नाबालिगों के गुटों में झगड़ा, चाकू लगने से एक घायल; अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोेप है कि एक गुट ने दूसरे गुट के एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल नाबालिग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तम नगर इलाके में स्प्रे डालने पर नाबालिगों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। आरोेप है कि एक गुट ने दूसरे गुट के एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल नाबालिग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिंदापुर थाना पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के बयान पर नौ मार्च को मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक घायल 15 साल का नाबालिग उत्तम नगर में रहता है। बिंदापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग ने बताया कि 2 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ शाम करीब 6:30 बजे स्कूटी से खत्री चौक की ओर जा रहा था। इस दौरान उसने एक जानकार लड़के पर मजाक में स्प्रे डाल दिया। उसके बाद वह नाराज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने अपने भाई को फोन कर बुला लिया। थोड़ी ही देर में लड़के का भाई अपने दो दोस्तों के साथ मौके पर आया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक नाबालिग ने पीड़ित के पेट के दाहिनी ओर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। दोस्तों ने पीड़ित के परिजनों को घटना की जानकारी दी और तुरंत उसे इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद घर लौटने पर 9 मार्च को पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की तलाश कर रही है।