{"_id":"69b3fcdccf2bef7d4b0b2092","slug":"police-arrest-bangladeshi-nationals-residing-illegally-in-delhi-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशियों को पकड़ा, बुल्गारिया जाने के इरादे से आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशियों को पकड़ा, बुल्गारिया जाने के इरादे से आए
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले की विदेशी सेल अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। टीम ऐसे लोगों की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस को जांच के दौरान कुछ विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी मिली। शक था कि सभी लोग बांग्लादेशी हैं।
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
बाहरी जिला पुलिस ने भारत के रास्ते बुल्गारिया जाने के इरादे से आए 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। वह मेडिकल वीजा पर भारत आए थे और वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद अवैध रूप से बाहरी दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस इनकी निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Trending Videos
जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले की विदेशी सेल अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। टीम ऐसे लोगों की जानकारी हासिल कर रही है। निरीक्षक सुंदर सिंह को जांच के दौरान कुछ विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी मिली। शक था कि सभी लोग बांग्लादेशी हैं। पुलिस ने उनपर निगरानी रखी और 6 मार्च को एक सूचना पर पीरागढ़ी चौक स्थित पार्क के पास से पुलिस ने 10 नागरिकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर इनकी पहचान फारूक, मोहम्मद सोजिब फकीर, शोहाग मियां, शहाबुद्दीन, मोहम्मद शराजुल इस्लाम शाहिदुल, गुलाम रब्बानी, साजिब मियां, मोहम्मद जहिरूल, मोहम्मद आलमगीर हुसैन और मोहम्मद अब्दूल कुद्दूस के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी के पास से वैध पहचान पत्र नहीं मिला और न ही वह यात्रा दस्तावेज ही पेश कर सके। जांच से पता चला कि उनके पासपोर्ट और वीजा की समय सीमा खत्म हो चुकी थी और वह भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बांग्लादेशी नागरिक हैं और भारत के रास्ते बुल्गारिया जाने के लिए यहां आए थे। वह भारत में बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीजा हासिल करने का प्रयास कर रहे थे। कानूनी औपचारिकताएं और पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से उन्हें उनके देश निर्वासन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने उनकी निर्वासन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान सभी आरोपियों को नरेला के हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।