सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Red Fort Blast Court sends two accused to 15 day judicial custody both were arrested in February in Delhi

लाल किला ब्लास्ट: दो आरोपियों को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, दोनों फरवरी में हुए थे गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने सोमवार को रेड फोर्ट के पास हुए विस्फोट से जुड़ी साजिश के दो आरोपियों जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद भट्ट को एनआईए की 5 दिनों की हिरासत पूरी होने के बाद 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Red Fort Blast Court sends two accused to 15 day judicial custody both were arrested in February in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने सोमवार को रेड फोर्ट के पास हुए विस्फोट से जुड़ी साजिश के दो आरोपियों जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद भट्ट को एनआईए की 5 दिनों की हिरासत पूरी होने के बाद 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Trending Videos


विशेष न्यायाधीश पितांबर दत्त ने पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। दोनों जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और श्रीनगर के निवासी हैं। एनआईए ने फरवरी में उन्हें दिल्ली ब्लास्ट साजिश में सक्रिय भूमिका के लिए औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की जांच में पाया कि दोनों आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के ओवरग्राउंड वर्कर्स थे। वे मुख्य आरोपी को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने में शामिल थे। यह विस्फोट 10 नवंबर 2025 को रेड फोर्ट क्षेत्र में हुआ था, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए थे। मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed