सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl playing outside her home abducted murdered after she screamed accused arrested in Ghaziabad

Ghaziabad: घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, मासूम के चीखने पर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी चौकी के नजदीक घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही चार वर्षीय बच्ची को पड़ोसी खिलाने के बहाने अगवा कर ले गया। जहां आरोपी ने खाली पड़े प्लाट में बच्ची से दुष्कर्म किया।

Girl playing outside her home abducted murdered after she screamed accused arrested in Ghaziabad
मामले को लेकर लोगों ने नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी चौकी के नजदीक घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही चार वर्षीय बच्ची को पड़ोसी खिलाने के बहाने अगवा कर ले गया। जहां आरोपी ने खाली पड़े प्लाट में बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी ने मासूम के सिर में पत्थर दे मारा। जिसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और बच्ची के शव को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।

Trending Videos


एसीपी जिलाउद्दीन अहमद ने बताया कि रात करीब नौ बजे डायल 112 को सूचना मिली कि सिहानी कालोनी  स्थित खाली प्लाट में चार वर्षीय बच्ची बेहोश और घायलावस्था में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की शिनाख्त कर उसके पिता को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची को संजय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति बच्ची को अन्य बच्चों के बीच से खेलते समय आइसक्रीम दिलाने के बहाने से गोद में उठाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बच्ची के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी मासूम बेटी को अंधेरे और सूनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने पत्थर से सिर में वार कर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। एसीपी ने बताया कि बच्ची के सिर में बाईं ओर धारदार हथियार या वजनी पत्थर से किए गए प्रहार के दो निशान हैं। आशंका है कि आरोपी ने पोल खुलने के डर से मासूम को हत्या की है। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शी के बताने पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची के शव को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया गया है। 

तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी मां 
एसीपी ने बताया कि मृतक बच्ची का पिता घरों में पुताई का काम करता है। उसके तीन बच्चों में 11 और सात वर्षीय बेटे और चार साल की बेटी थी। बेटी के जन्म से करीब एक वर्ष बाद ही उसकी मां घरेलू विवाद के चलते बच्चों को छोड़कर चली गई थी। तभी से उसका पिता और भाभी बच्चों का ख्याल रखते थे। सोमवार की शाम को बच्ची अचानक लापता हुई तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए थे।
 
घर के बाहर से अगवा कर चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और सिर में प्रहार कर हत्या की गई है। 24 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed