सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi breathes easier after 157 days as AQI improves to 119

Delhi AQI: 157 दिनों के बाद दिल्ली ने ली राहत की सांस, बारिश से साफ हुई हवा, ग्रेप एक भी हटा

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 16 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

157 दिन बाद सोमवार को दिल्ली की हवा साफ हुई। रविवार की बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 दर्ज हुआ, जो नौ अक्तूबर 2025 के बाद सबसे कम है। नोएडा की हवा सबसे साफ रही।

Delhi breathes easier after 157 days as AQI improves to 119
दिल्ली की हवा हुई साफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली ने 157 दिनों के बाद सोमवार को राहत की सांस ली, क्योंकि बीते रविवार को हुई बारिश के चलते हवा साफ हो गई है। ऐसे में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 दर्ज किया गया, जो 9 अक्टूबर, 2025 के बाद सबसे कम है। सोमवार को दर्ज 119 एक्यूआई हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें रविवार की तुलना में 56 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 142 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 129, ग्रेटर नोएडा में 117 और गाजियाबाद में 107 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 100 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है।

Trending Videos

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4250 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 30000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, शाम छह बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 107.2 और पीएम2.5 की मात्रा 41.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। इसके अलावा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर से ग्रेप 1 को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है। 14 अक्तूबर, 2025 से यह चरण लागू था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed