सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 14-year-old girl was chased, molested, and dragged by her arm in Nebsarai; the accused was arrested.

Delhi NCR News: नेबसराय में 14 वर्षीय किशोरी का पीछा कर छेड़छाड़, हाथ पकड़कर खींचा, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों ने थाने का किया घेराव, की नारेबाजी
Trending Videos

- पुलिस ने किया गिरफ्तार, बहन की शादी के लिए मिली जमानत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से मंगलवार को सरेराह छेड़छाड़, हाथ पकड़कर खींचने और पीछा करने का मामला सामने आया है। इस घटना से जवाहर पार्क इलाके में तनाव फैल गया। किशोरी के परिजनों व स्थानीय लोगों ने नेबसराय थाने का घेराव कर प्रर्दशन किया। वह आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक नितेश को गिरफ्तार किया।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता किशोरी नेबसराय थाना इलाके जवाहर पार्क में रहती है। वह मंगलवार को अपने भाई को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रही थी। रास्ते में उससे नितेश (28) ने छेड़छाड़ की और उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा। सहमी किशोरी ने घर जाकर ये बात बताई। इसके बाद मुहल्ले के 200 लोग एकत्रित हुए और थाने पहुंचकर और घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद नेबसराय थानाध्यक्ष पारसनाथ वर्मा की टीम ने आरोपी को कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर उसे साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी नितेश जवाहर पार्क के ए-ब्लाक में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए दो दिन की दी जमानत
आरोपी नितेश के बहन की बुधवार को शादी है। शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट ने उसे दो दिन की अंतरिम जमानत दी है। आरोपी एक इंटीरियर डिजाइनर है।
स्कूटी से जाता हुआ दिखा : दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी नितेश घटना वाली जगह के नजदीक व जिस समय घटना हुई उस समय वह स्कूटी से जाता दिखा। पुलिस ने बताया कि पीड़िता जिस जगह की घटना बता रही है, उस जगह पर सीसीटीवी फुटेज नहीं है। ऐसे में पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं आरोपी नितेश अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article