सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Walkathon held at ILBS

Delhi NCR News: आईएलबीएस में हुई वॉकथॉन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए वॉकथॉन और जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ, छात्र और मरीजों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने फैटी लिवर: नए जमाने की बीमारी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें जंक फूड, शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा और मधुमेह जैसे कारणों को उजागर करते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया। आईएलबीएस के निदेशक डॉ. एस. के. सरीन ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और वैज्ञानिक सोच अपनाकर ही जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed