{"_id":"69c29b36a4926302120d559a","slug":"woman-crushed-to-death-by-delhi-police-sis-car-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129262-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस के एसआई की कार से कुचलकर महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस के एसआई की कार से कुचलकर महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा के लिए उपयोगी
-पंजाबी बाग इलाके की घटना, घटना के समय महिला सड़क निर्माण कार्य के दौरान झाड़ू लगा रही थी
-घायल महिला को उप निरीक्षक ने खुद अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने आरोपी उप निरीक्षक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में सोमवार की देर रात दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक की कार से सड़क निर्माण के दौरान झाड़ू लगा रही एक महिला कुचल गई। घटना के बाद एसआई घायल महिला को तुरंत अपनी कार में लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान 45 साल की धर्मवती के रूप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर कार चला रहे उप निरीक्षक लक्की को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 24 मार्च की देर रात एक बजे पंजाबी बाग थाना पुलिस को वशिष्ठ कुमार गुल्ला मार्ग और नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घटनास्थल पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। जहां काम करने वाली 45 साल की धर्मवती को ब्रेजा कार ने कुचल दिया था। कार चालक घायल महिला को अपनी कार से लेकर आचार्य भिक्षु अस्पताल ले गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला धर्मवती मूलत: अमरोहा यूपी की रहने वाली थी और बेटे के साथ गाजियाबाद में किराये पर रहकर मजदूरी करती थी। उसका बेटा भी सड़क निर्माण कार्य कर रहा था। पुलिस ने अस्पताल में मौजूद कार चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में कार चालक की पहचान नांगलोई निवासी लक्की के रूप में हुई। उसने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में बतौर उप निरीक्षक कार्यरत हैं। उसकी तैनाती रणजीत नगर थाने में है। रात में काम खत्म करने के बाद वह अपनी ब्रेजा कार से घर जा रहा था। घटनास्थल के पास मशीन से सड़क को खोदा गया था। आरोपी का कहना है कि धूल की वजह से वह महिला को नहीं देख सका।
Trending Videos