सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   48 Villages to be Urbanized

Delhi NCR News: 48 गांव होंगे शहरीकृत, एमसीडी की स्थायी समिति के समक्ष प्रस्ताव पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीकृति के बाद दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
Trending Videos

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने तैयार की है प्रस्ताव की पृष्ठभूमि

विनोद डबास
नई दिल्ली। राजधानी के विकास को नई दिशा देने की तैयारी के तहत दिल्ली के 48 ग्रामीण गांवों को शहरीकृत गांव घोषित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीएमसी एक्ट के तहत इस बारे में एमसीडी की स्थायी समिति को प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति के बाद यह दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा।
प्रस्ताव की पृष्ठभूमि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने तैयार की है। उसने प्रस्ताव में मास्टर प्लान दिल्ली-2041 (एमपीडी-2041) में लैंड पूलिंग, हरित क्षेत्र विकास, मौजूदा क्षेत्रों के पुनरुद्धार और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट जैसी रणनीतियों को प्रमुखता देने का हवाला दिया है। इनके क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरी ढांचे में लाने की आवश्यकता महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फरवरी को डीडीए ने दी थी मंजूरी
डीडीए ने 20 फरवरी को बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद 27 फरवरी को उप-निदेशक (योजना), लैंड पूलिंग ने एमसीडी को पत्र भेजकर इन गांवों को शहरी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया। अब एमसीडी ने इसे आगे बढ़ाते हुए स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
इन गांवों को किया जाएगा शहरीकृत
पल्ला, सिंगोला, मुंगेशपुर, निजामपुर, फतेहपुर बेरी, झटीकरा, कंगनहेड़ी, रावता, ढांसा, कादीपुर, चिल्ला, बकोली, हमीदपुर, सांगरपुर, ताजपुर कलां, दौलतपुर, राजपुर कलां, औचंदी, शाहपुर गढ़ी, रासिदपुर, टटेसर, जगतपुर, पुर शाहदरा, सभापुर, बदरपुर खादर, खानपुर खनल, जाफराबाद, चंदन होला, बडूसराय, दौराला, घुमनहेड़ा, जैतपुर, राघोपुर, शिकारपुर, नानकहेड़ी, बाकरगढ़, गालिबपुर, ईसापुर, कैर, मुंडेला कलां, मुंडेला खुर्द, सुरखपुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed