सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman held hostage and beaten on suspicion of cashew theft

Delhi NCR News: काजू चोरी के शक में महिला को बंधक बनाकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बुराड़ी में हुई घटना
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि तीन महिलाओं ने काजू का पैकेट चुराने का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी को कमरे में बंधक बना लिया और फिर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। बुराड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुराड़ी थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 28 मार्च की रात करीब सवा नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच की है। पीड़ित महिला काम से लौटते समय एक सरकारी स्कूल के पास स्थित किराना की दुकान पर रुकी थी। महिला ने शिकायत में दावा किया कि खरीदारी के बाद तीन महिलाओं ने काउंटर पर उससे सामान का बिल दिखाने को कहा और जब वह बिल दिखाने लगी तो तीनों ने उसे धक्का दिया, गाली-गलौज की और काजू का पैकेट चुराने का आरोप लगाया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विरोध करने पर आरोपी महिलाओं ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और दुकान के पीछे स्थित गोदाम में ले जाकर पिटाई की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान एक व्यक्ति ने कुछ देर के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन महिलाएं मारपीट करती रहीं। दाहिनी आंख के नीचे सूजन और दाहिने हाथ में ‘फ्रैक्चर’ समेत पीड़िता को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed