फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You distanced yourself from Tahir Hussain, labeling him a man of the BJP and Owaisi

Delhi NCR News: आप ने ताहिर हुसैन से झाड़ा पल्ला, भाजपा और ओवैसी का आदमी बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
-आप प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिस घर में हथियार मिले, उसे कपिल मिश्रा ने पहले चुनावी कार्यालय बनाया था
विज्ञापन

- कपिल मिश्रा पर लगाया ताहिर को आप में शामिल कराकर एमसीडी चुनाव में पार्षद का टिकट दिलवाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली दंगे में आईबी उप निरीक्षक अंकित शर्मा हत्याकांड में उम्र कैद की सजा पाने वाले ताहिर हुसैन से आम आदमी पार्टी ने पल्ला झाड़ते हुए उसे कपिल मिश्रा का आदमी बताया है। आप दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वर्तमान प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने ही ताहिर हुसैन को पार्टी में शामिल कराया और एमसीडी चुनाव में जबरदस्ती उसे पार्षद का टिकट दिलवाया था।
आप मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दंगे के दौरान जिस घर में हथियार मिलने के आरोप लगे थे, उसी में कपिल मिश्रा का चुनावी और विधायक कार्यालय हुआ करता था। उन्होंने बताया कि इसी घर को अवैध निर्माण के दौरान एमसीडी गिराने आई थी और तब कपिल मिश्रा ने ही घर को बचाया था । मौजूदा समय में दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्व में आप पार्टी से क्षेत्र में विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अदालत ने दिल्ली दगे में पांच-छह लोगों पर आरोप सिद्ध होने के बाद सजा का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा व उसके समर्थक आम आदमी पार्टी पर दंगा कराने का आरोप लगा रहे हैं। सौरव ने कहा कि इस बात के सुबूत हर जगह मौजूद हैं कि जैसे ही ताहिर हुसैन पर इस तरह के आरोप लगे, आम आदमी पार्टी ने तुरंत उसे पार्टी से निकाल दिया था। इसके उलट ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं, जहां जघन्य अपराधों में शामिल लोगों को भाजपा ने सीने से लगाकर रखा। उन्होंने नित्यानंद, कुलदीप सेंगर और बृजभूषण सिंह पर आरोपों की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का आदमी बताया
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन तो पूरी तरह से भाजपा का ही आदमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली दंगे का राजनीतिक फायदा सिर्फ भाजपा को ही मिला। 2025 में जो चुनाव हुए, उसमें मुस्तफाबाद जैसी सीट पर भाजपा का जीतना लगभग नामुमकिन रहता है, ऐसी सीट पर भाजपा विरोधी वोट बांटने और भाजपा को जिताने के लिए ताहिर हुसैन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़वाया गया।


---
ताहिर को आप से टिकट दिलवाने में कपिल की भूमिका का लगाया आरोप
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन ने ही कपिल मिश्रा को करावल नगर से चुनाव लड़वाया था। बदले में कपिल मिश्रा ने ही ताहिर हुसैन को पार्टी जॉइन करवाई थी। उस वक्त मुस्तफाबाद के तत्कालीन विधायक हाजी यूनुस ताहिर हुसैन को पार्षद की टिकट नहीं देना चाहते थे, लेकिन कपिल मिश्रा ने लड़कर उसे टिकट दिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed