सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man dies after suffering chest pain in the evening, following a road accident earlier that morning.

Delhi NCR News: सुबह में हुआ सड़क हादसा, शाम को सीने में दर्द होने के बाद युवक की हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-समयपुर बादली इलाके की घटना, इलाज करवाने के बाद युवक चला गया था घर, अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में मारी थी टक्कर

-पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुबह घायल युवक अस्पताल से इलाज करवाने के बाद घर चला गया। शाम को सीने में दर्द होने के बाद वह फिर से वापस अस्पताल में भर्ती हुआ। कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त 34 साल के नरेला निवासी सतप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का केस किया है। साथ ही वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार 12 जून को 4.15 बजे तड़के पुलिस को स्वरूप नगर के लोहे वाला पुल के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि पीसीआर कर्मी घायल को पास के बुराड़ी अस्पताल में लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article