{"_id":"6a2ec6a0a2a5ae870e041b48","slug":"young-man-hangs-himself-family-accuses-financier-of-intimidation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-140972-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: युवक ने लगाया फंदा, परिवार ने फाइनेंसर पर धमकाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: युवक ने लगाया फंदा, परिवार ने फाइनेंसर पर धमकाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-नरेला इलाके की घटना, मृतक के पिता का आरोप फाइनेंसर जबरन पैसे की कर रहा था मांग, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नरेला इलाके में शनिवार रात एक युवक ने फंदा लगा लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मृतक शिवम शर्मा के पिता का आरोप है कि एक फाइनेंसर उसपर पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था। जिसे उसने लिया ही नहीं था। आरोप है कि कुछ दिन पहले फाइनेंसर ने उसपर हमला भी किया था, जिसकी शिकायत नरेला थाने में की थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक 23 साल का शिवम शर्मा अपने परिवार के साथ नरेला बी-4 इलाके में रहता था। परिवार में पिता महेश, मां शकुंतला और दो बहनें हैं। शिवम के पिता महेश ने बताया कि उनके तीन भाई हैं, सभी अलग-अलग रहते हैं। बड़े भाई ने नरेला में ही रहने वाले एक फाइनेंसर से ब्याज पर रुपये लिए थे। जिसका उनके बेटे शिवम से कोई लेना देना नहीं था। आरोप है कि फाइनेंसर उनके बेटे पर रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि फाइनेंसर ने 28 मई को शिवम पर लाठी-डंडो से हमला भी कर दिया था। महेश ने बताया कि बार-बार धमकी मिलने पर इसकी शिकायत छह जून को नरेला थाने में की थी। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।