{"_id":"6a748813b62fce4cba0dabae","slug":"youth-electrocuted-on-delhi-dehradun-expressway-during-rain-dies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149341-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश के दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर युवक काे लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश के दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर युवक काे लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क एरिया में देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह हुआ हादसा, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं
-डिवाइडर की रेलिंग पार करने के दौरान बिजली की पैनल से टकराकर करंट लगने की आशंका, पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के समय बारिश हाे रही थी। राहगीरों ने बीच सड़क पर युवक को अचेत पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को फौरन जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मौके पर क्राइम टीम व एफएसएल को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल करीब 25 साल के मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकती है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही कि युवक ने डिवाइडर के बीच लगी 6 फीट की रेलिंग पार करने का प्रयास किया, इसी दौरान उसे करंट लग गया।
शास्त्री पार्क थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आसपास के थानों की मदद से मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे शास्त्री पार्क थाना पुलिस को खबर मिली कि देहरादून एक्सप्रेस-वे, पिलर नंबर-52 के पास डिवाइडर के नजदीक 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
बाद में फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके का निरीक्षण कराया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक ने करीब 6 फीट ऊंची डिवाइडर की रेलिंग को पार किया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रेलिंग पार करने के बाद वह पिलर नंबर-52 के पास लगे एक बिजली के बॉक्स पर चढ़ गया, जहां उसका संपर्क हाई वोल्टेज बिजली के तारों से हो गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।