सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed repeatedly; found lying on the road, blood-soaked and in critical condition.

Delhi NCR News: युवक को चाकू से गोदा, सड़क पर खून से लथपथ पड़़ा मिल युवक, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के शकरपुर की वारदात, घायलों को दो निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने किया हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

-आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी, रंजिश या लूटपाट किस वजह से दिया गया वारदात को अंजाम, पुलिस लगा रही पता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिला के शकरपुर इलाके में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। देर रात युवक मदर डेयरी फ्लाईओवर पर खून से लथपथ पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे घायल पड़ा देखा तो नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर होने पर उसे एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हालत बिगड़ी तो एंबुलेंस की मदद से युवक को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान मोहित तिवारी (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिवार को खबर दी। बाद में छानबीन के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात उनकी टीम को 1.45 बजे खबर मिली कि मदर डेयरी फ्लाईओवर पर एक युवक को चाकू मारा गया है। सूचना मिलते ही शकरपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। टीम वहां पहुंची तो मौके पर काफी खून बिखरा मिला। बाद में पुलिस को घायल के एक निजी अस्पताल ले जाने का पता चला। मोहित परिवार के साथ पांडव नगर के गणेश नगर इलाके में रहता है और प्राइवेट नौकरी करती है। पुलिस उसके सीडीआर से भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article