{"_id":"6a732ce48a749fe41d0591c1","slug":"youtuber-arrested-for-raping-minor-after-befriending-her-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149185-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नाबालिग से दोस्ती कर यूट्यूबर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नाबालिग से दोस्ती कर यूट्यूबर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर की वारदात, आरोपी देह व्यापार का बना रहा था दबाव, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
-पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के प्रयास का मामला दर्ज कर बुधवार आरोपी अरमान को दबोचा, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक यूट्यूबर पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने दोस्ती कर उसके साथ पहले वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता था। बार-बार दबाव बनाने पर पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस कर आरोपी अरमान को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहती है। आरोपी अरमान इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए वीडियो बनाकर उसे डालता है। पीड़िता इंस्टग्राम के जरिये अरमान के संपर्क में आई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एक अप्रैल 2025 को अरमान ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया।
आरोप है कि अरमान ने उसी दिन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने की बात की। इसके बाद लगातार यह सिलसिला चलता रहा। बाद में आरोपी ने पीड़िता से चुपचाप शादी भी कर ली। इसके बाद आरोपी ने कई बार पीड़िता से देह व्यापार के लिए दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगा। इसके अलावा कई बार पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई।