फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yuva Sangam will strengthen national unity

युवा संगम से मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने दिल्ली से आए तमिलनाडु के 84 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से किया संवाद
विज्ञापन


नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘युवा संगम’ राष्ट्रीय एकता, युवा शक्ति और असीम संभावनाओं का प्रतीक है। बुधवार को दिल्ली सचिवालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत तमिलनाडु से आए 84 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और विकास को समझने का अवसर देते हैं। इससे आपसी विश्वास, सम्मान और राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिल्ली की आधुनिक परिवहन व्यवस्था, मेट्रो नेटवर्क, इलेक्ट्रिक बसों और नई ईवी नीति को करीब से देखने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राजधानी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने की भी अपील की। उन्होंने युवाओं से दिल्ली को आधुनिक, स्वच्छ और जनहितैषी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा करने को कहा। रेखा गुप्ता ने तमिलनाडु की समृद्ध सभ्यतागत विरासत, साहित्य, कला और ज्ञान परंपराओं की सराहना की। युवा संगम फेज-7’ के तहत सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु के विद्यार्थी और फैकल्टी कोऑर्डिनेटर 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक दिल्ली के दौरे पर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed