{"_id":"69d38d06d37075a132057f3f","slug":"amid-differences-with-aap-raghav-chadha-posted-a-new-post-on-social-media-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अपने गुरु को हमेशा ऊंचा दर्जा दें': AAP से आरोप-प्रत्यारोप की बीच राघव चड्ढा ने की ये पोस्ट, पढ़ते दिखे किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अपने गुरु को हमेशा ऊंचा दर्जा दें': AAP से आरोप-प्रत्यारोप की बीच राघव चड्ढा ने की ये पोस्ट, पढ़ते दिखे किताब
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
आप सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर 'द 48 लॉज ऑफ पावर' किताब पढ़ते हुए पोस्ट की। उन्होंने 'नेवर आउटसाइन द मास्टर' पेज साझा किया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सोमवार को पार्टी नेतृत्व के साथ चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। राघव चड्डा इस पोस्ट में लेखक रॉबर्ट ग्रीन की किताब "द 48 लॉज ऑफ पावर" पढ़ते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने किताब के कवर और पहले चैप्टर की तस्वीरें भी साझा की हैं।
Trending Videos
राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में लिखा, इस हफ्ते किसी ने मुझे एक किताब भेंट की। कुछ किताबें ठीक उसी समय पहुंचती हैं जब उन्हें पहुंचना होता है। इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। उन्होंने जिस किताब के पेज को पोस्ट किया है, उसमें लिखा है कि 'नेवर आउटसाइन द मास्टर', जिसका मतलब है कि अपने गुरु को हमेशा ऊंचा दर्जा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
'अपने गुरु और वरिष्ठों को हमेशा श्रेष्ठ महसूस कराएं'
किताब के पन्ने में लिखा है, अपने गुरु और वरिष्ठों को हमेशा सुरक्षित और श्रेष्ठ महसूस कराएं। उनके सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें। ऐसा दिखाएं कि वे आपसे ज्यादा समझदार हैं, ताकि वे आपको पसंद करें और आपको आगे बढ़ाएं।'
कल पंजाब के मुद्दे को लेकर किया पोस्ट
उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा और पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है। राघव चड्ढा रोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नई-नई पोस्ट कर रहे हैं। कल राघव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह पंजाब के मुद्दों को सदन में उठाते हुए नजर आ रहे।
राघव चड्ढा ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ''आम आदमी पार्टी (आप) के मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि 'राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे', यह एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।''
शनिवार को पार्टी के आरोपों को सिरे से किया था खारिज
राघव चड्ढा ने शनिवार को अपनी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा और सुनियोजित अभियान का हिस्सा बताया। आप सांसद ने कहा कि वह संसद में आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने और माइक तोड़ने नहीं।
एक वीडियो संदेश में चड्ढा ने कहा, मैंने कभी विपक्ष के वॉकआउट में हिस्सा लेने से इन्कार नहीं किया और इस तरह के आरोप सफेद झूठ हैं। मैं आलोचकों को चुनौती देता हूं कि वे एक भी ऐसा उदाहरण बताएं जब मैंने विपक्ष के वॉकआउट में भाग नहीं लिया हो। संसद की पूरी कार्यवाही सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होती है।