फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Assembly Elections 2027 Smaller parties looking to make a big move in UP electoral arena

विधानसभा चुनाव-2027: यूपी की चुनावी बिसात में बड़ा दांव खेलने की कोशिश में छोटे दल, खास इलाकों में है जनाधार

Tue, 04 Aug 2026 05:41 AM IST
Digvijay Singh अजीत खरे, अमर उजाला, दिल्ली
अजीत खरे, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 05:41 AM IST
सार

यूपी में चंद्रशेखर आजाद, असदुद्दीन औवेसी, स्वामी प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद- यह चर्चित नेता चुनावी सियासत में अब बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। इनमें भाजपा गठबंधन वाले नेता जहां ज्यादा से ज्यादा सीटें पाने की जुगत में हैं।

विज्ञापन
Assembly Elections 2027 Smaller parties looking to make a big move in UP electoral arena
विधानसभा चुनाव 2027 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में चंद्रशेखर आजाद, असदुद्दीन औवेसी, स्वामी प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद- यह चर्चित नेता चुनावी सियासत में अब बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। इनमें भाजपा गठबंधन वाले नेता जहां ज्यादा से ज्यादा सीटें पाने की जुगत में हैं, वहीं खुद को अकेला पा रहे अन्य नेता किसी न किसी गठजोड़ की आस में हैं, हालांकि कुछ के पास अकेले चुनाव में जाने के सिवा दूसरा रास्ता नहीं दिखता। 

विज्ञापन


इन नेताओं की अपनी पार्टी है, खास इलाकों में जनाधार है और आभामंडल भी है। यूपी के 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी न किसी बड़े दल के साथ जाने गठबंधन की कोशिश में हैं।     
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी- कांशीराम ने हाल में 45 सीटों पर प्रभारी तय किए है। समय से पहले इनके जरिये जातीय समीकरण पेशकर इस पार्टी ने दूसरे दलों पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश की है। इसके पीछे भाजपा,सपा, कांग्रेस व बसपा को पार्टी की ताकत को गंभीरता से लेने का संदेश देना है। पार्टी अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने अपना फोकस दलित व मुस्लिम वोटरों पर कर रखा है। इस पार्टी से सपा व बसपा दोनों संशकित दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  2017 2022
  सीटें जीती वोट सीटें जीती वोट
रालोद 277 1 1.7% 33 8 2.85%
एआईएमआईएम 38 0 0.24% 95 0 0.49%
एडी-कमेरावादी 2 0 0.00%  6 1 0.28%
अपना दल सोनेलाल 11 9 0.98% 17 12  1.62%
सुभासपा 8 4 0.70% 19 1.36%
निषाद 72 1 0.62% 10 6 0.91%
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक -- -- -- 16 2 0.21%

ओवैसी लंबे समय से यूपी में पांव जमाने की कर रहे कोशिश
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यूपी में अपने पांव जमाने के लिए काफी वक्त से कोशिश कर रही है। अब वह पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में प्रत्याशी चयन में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed