{"_id":"6a7119ab5a449b79cc0bd004","slug":"bomb-threats-to-red-fort-mayor-office-and-several-schools-creating-panic-agencies-on-alert-in-delhi-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लाल किला, महापौर कार्यालय और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लाल किला, महापौर कार्यालय और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, एजेंसियां अलर्ट
Tue, 04 Aug 2026 04:29 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:29 AM IST
सार
दिल्ली में सोमवार की सुबह लाल किला, महापौर कार्यालय और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद सभी जगह तलाशी अभियान चला, हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन
बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सोमवार की सुबह लाल किला, महापौर कार्यालय और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद सभी जगह तलाशी अभियान चला, हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर धमकी भरा ई-मेल मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस के जवान, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों की टीम और दमकल विभाग के कर्मी ई-मेल में बताए स्कूलों और अन्य स्थानों पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसरों को खाली कराया, और वहां पूरी तरह से सुरक्षा जांच की गई। हालांकि किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
एक स्कूल ने आधिकारिक संदेश के माध्यम से अभिभावकों को जानकारी दी कि उसे सुरक्षा संबंधी धमकी मिली है और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर भेजे गए संदेश में कहा गया कि पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और वह आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा स्कूल को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद कक्षाएं फिर शुरू होंगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आपात प्रतिक्रिया दलों ने तय प्रक्रिया के तहत स्कूल परिसरों को सुरक्षित किया, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला तथा कक्षाओं, प्रशासनिक भवनों और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की। पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
इससे पहले भी आई थी धमकी भरी मेल
दिल्ली में लगातार ईमेल के जरिए लगातार पर्यटन स्थलों, स्कूल कॉलेजों को बम से उडाने की धमकी शरारत्ती तत्वों द्वारा दिए जाने की खबरें लगातार सामने आती है, जिससे स्कूलों को धमकियों के चलते बंद करना पड़ता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान होता है। इससे पहले 11 जुलाई 2026 को लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।