Rain in Delhi-NCR: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, अगले पांच दिन अलर्ट जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी प्रभावी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी प्रभावी रहेगा।
#WATCH | Delhi | Rain lashes parts of the National Capital.
विज्ञापन
Visuals from Vasant Vihar Ring Road pic.twitter.com/ntQgVHGjpQ— ANI (@ANI) August 4, 2026
अगस्त में 4 से 9 तारीख तक इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस अवधि में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। सुबह, शाम और रात के वक्त बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में 4 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार, 3 अगस्त को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। सुबह और दोपहर के समय बारिश होने का अनुमान है, साथ ही शाम या रात को भी बारिश हो सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
4 से 9 अगस्त के दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। उमस अभी भी लोगों को परेशान करती रहेगी। विभाग ने पूरे सप्ताह हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
क्षेत्रीय प्रभाव और चेतावनी
यह मौसम दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक जैसा रहने की संभावना है। मंगलवार को जारी येलो अलर्ट के बाद, 4 अगस्त के लिए भी दिल्ली में विशेष चेतावनी है। अगले पांच दिनों तक इन सभी क्षेत्रों में मौसम विभाग की निगरानी जारी रहेगी। नागरिकों को मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।