{"_id":"69efe1917c2867b7bc0be7a3","slug":"bjp-on-alert-ahead-of-mayoral-election-issues-whip-congress-appeals-to-vote-according-to-conscience-in-delhi-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मेयर चुनाव से पहले भाजपा सतर्क, जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने की अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मेयर चुनाव से पहले भाजपा सतर्क, जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने की अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:11 AM IST
विज्ञापन
सार
एमसीडी के महापौर चुनाव से पहले भाजपा ने अपने पार्षदों को एकजुट रखने और किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव को बेहद गंभीरता से लेते हुए अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया है।
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एमसीडी के महापौर चुनाव से पहले भाजपा ने अपने पार्षदों को एकजुट रखने और किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव को बेहद गंभीरता से लेते हुए अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया है।
Trending Videos
नेता सदन जयभगवान यादव ने पार्टी पार्षदों के लिए औपचारिक व्हिप जारी किया है। सभी पार्षदों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे पार्टी लाइन के अनुसार मतदान करें और चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता से बचें। इसके अलावा सभी पार्षद सदन की बैठक में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा ने भी स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को सभी पार्षदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चुनावी रणनीति, मतदान प्रक्रिया और संगठनात्मक अनुशासन पर चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व पार्षदों से सीधा संवाद कर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि चुनाव में कोई अप्रत्याशित स्थिति न बने। सभी की नजर 29 अप्रैल के मतदान पर टिकी है। हालांकि एमसीडी सदन में 273 में से 157 वोट भाजपा के पास है और जीत के लिए उसे 137 वोट चाहिए, जबकि कांग्रेस के पास मात्र नौ वोट है और उसका प्रयास है कि वह अपनी वोटों की संख्या में इजाफा करे। ब्यूरो
कांग्रेस ने अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की
एमसीडी के महापौर के लिए 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प मोड़ देते हुए सभी दलों के पार्षदों से अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में है और इस चुनाव को केवल संख्या का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई मान रही है।
