{"_id":"69cbd6c2c236c6eabe014a06","slug":"brother-in-law-killed-youth-by-stabbing-him-with-knife-in-family-dispute-in-delhi-leprosy-colony-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में घरेलू कलह का खूनी अंत: पति-पत्नी के बीच हो रहा था झगड़ा, साले ने मार दिया जीजा को चाकू; तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में घरेलू कलह का खूनी अंत: पति-पत्नी के बीच हो रहा था झगड़ा, साले ने मार दिया जीजा को चाकू; तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार
नंद नगरी के ताहिरपुर स्थित लेप्रोसी कॉलोनी में घरेलू विवाद के दौरान साले ने अपने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नीरज की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है।
चाकू से दिल्ली में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के नंद नगरी के ताहिरपुर स्थित लेप्रोसी कॉलोनी (कोढ़ी कॉलोनी) में पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। इस बीच खबर मिलने के बाद पत्नी का भाई अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी ने अपने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाद में वह फरार हो गया।
Trending Videos
गंभीर हालत में पीड़ित नीरज कुमार (30) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी साले रमेश (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इसके बाकी दोस्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलने मिलने के बाद मौके पर पहुंची क्राइम टीम व एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने नीरज की पत्नी तारा के बयान भी दर्ज किए हैं।
तारा का कहना है कि उसने अपने भाई को रोकने का खूब प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद नीरज का शव परिवार के हवाले कर दिया। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि नीरज अपने परिवार के साथ ताहिरपुर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता विष्णु दयाल, छोटा भाई मोहित के अलावा पत्नी तारा, 9 और 5 वर्ष व तीन माह की बेटियां हैं। नीरज टेंट का काम करता था। 11 साल पहले उसकी लेप्रोसी कालोनी निवासी तारा से शादी हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात को नीरज और तारा के बीच किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। इस बीच नीरज के साले को झगड़े का पता चल गया। वहां अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। नीरज को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को नीरज की मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। नीरज की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी गई। अब पुलिस साले रमेश के बाकी दोस्तों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।