फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case of sanitation worker murder in Delhi Family members raise slogans demanding compensation and refuse to ac

दिल्ली में सफाई कर्मचारी की हत्या का मामला: मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने की नारेबाजी, शव लेने से इनकार

Tue, 18 Aug 2026 07:25 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 07:25 AM IST
सार

अनिल के परिजनों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने अनिल के भाई को सरकारी नौकरी और आरोपी को कड़ी सजा देने की भी मांग की।

विज्ञापन
Case of sanitation worker murder in Delhi Family members raise slogans demanding compensation and refuse to ac
अनिल को चाकू गोदता हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सफाई कर्मचारी अनिल कुमार (28) की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी निहाल उर्फ कुल्ला (52) को गिरफ्तार कर लिया है। अनिल के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव लेने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी निहाल ने बताया कि उसे टिपर गाड़ी चालक गुलशन पर अपनी पत्नी से नजदीकियों का शक था। उसने गुलशन की हत्या की योजना बनाई थी। रविवार सुबह 7.30 बजे 20 ब्लॉक में टिपर आने पर गुलशन के बजाय अनिल दिखा। निहाल ने गुलशन को ढूंढते हुए वहां पहुंचकर अनिल की हत्या कर दी। निहाल का दावा है कि अनिल भी गुलशन के साथ उसके घर आता था। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि रविवार सुबह हत्या के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी निहाल लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। सोमवार दोपहर उसे कल्याणपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


अनिल के परिजनों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने अनिल के भाई को सरकारी नौकरी और आरोपी को कड़ी सजा देने की भी मांग की। परिजनों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे शव नहीं लेंगे। रविवार से ही एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगे पूरी न होने पर आज भी होगा प्रदर्शन
अनिल के मौसेरे भाई सुरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार को कल्याणपुरी के 20 ब्लॉक में निहाल ने अनिल की चाकू मारकर हत्या की थी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले के समय राहगीरों ने अनिल को बचाने की कोशिश नहीं की। अस्पताल ले जाने पर अनिल को मृत घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed