{"_id":"6a839fdbfd14c5bae504c256","slug":"two-delhi-bjp-leaders-given-key-responsibilities-in-nitin-nabin-team-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नितिन नबीन की टीम में दिल्ली भाजपा के दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी, जानें किसे क्या मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नितिन नबीन की टीम में दिल्ली भाजपा के दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी, जानें किसे क्या मिला
Tue, 18 Aug 2026 05:48 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:48 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में दिल्ली भाजपा के दो अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
नितिन नवीन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में दिल्ली भाजपा के दो अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर तथा प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष और महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके जयप्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे और वर्तमान में डीडीए सदस्य राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
दोनों नेताओं की नियुक्ति को दिल्ली भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जयप्रकाश को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे नेताओं के अनुभव को व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करने का संकेत मिला है। नगर निगम की राजनीति और प्रदेश संगठन में उनका लंबा अनुभव नई भूमिका में उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट की जिम्मेदारी संगठन विस्तार और चुनावी प्रबंधन के अनुभव को देखते हुए दी गई है। प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाल चुके बब्बर अब पूर्वोत्तर क्षेत्र में संगठनात्मक समन्वय की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में भी दिल्ली भाजपा के दो नेताओं को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली थी। उस समय दुष्यंत गौतम को राष्ट्रीय महामंत्री और मनजिंदर सिंह सिरसा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया था। इसके मुकाबले नितिन नबीन की टीम में दिल्ली के नेताओं को अलग-अलग संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन