फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Water supply to be affected for six hours in several areas of Delhi on August 20 these areas will face a short

Delhi: 20 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में छह घंटे प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, इन इलाकों में रहेगी किल्लत

Tue, 18 Aug 2026 04:36 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 04:36 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से 1100 मिमी व्यास वाले ख्याला मेन हेडर वाल्व की मरम्मत एवं नवीनीकरण का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
Water supply to be affected for six hours in several areas of Delhi on August 20 these areas will face a short
दिल्ली जल बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से 1100 मिमी व्यास वाले ख्याला मेन हेडर वाल्व की मरम्मत एवं नवीनीकरण का काम किया जाएगा। यह वाल्व सीडब्ल्यूपीएच-1, एचपी-1 में स्थापित है। इसके चलते 20 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रह सकती है या इन क्षेत्रों में कम दबाव पर पानी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


जल बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नारायणा कैंट बूस्टर पंपिंग स्टेशन (बीपीएस) और भूमिगत जलाशय (यूजीआर) के कमांड क्षेत्रों में आने वाले इंदरपुरी, मायापुरी, टोडापुर गांव, नारायणा गांव, नारायणा विहार, कृषि कुंज, मानसरोवर गार्डन और एमईएस प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा कीर्ति नगर यूजीआर, एचएमपी कॉलोनी और पंजाबी बाग यूजीआर के कमांड क्षेत्र तथा आसपास के इलाकों में भी जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। जल बोर्ड ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे 20 अगस्त की सुबह पानी की पर्याप्त मात्रा पहले से सुरक्षित कर लें।
विज्ञापन


जारी किए आपातकालीन नंबर
पंजाबी बाग: 25281197
शिवाजी एन्क्लेव: 25193140 / 25174140
केंद्रीय नियंत्रण कक्ष: 1916 / 23538495

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed