सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Rekha Gupta flagged off 300 new electric buses in Delhi

दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसें: सीएम रेखा ने दिखाई हरी झंडी, वाहन प्रोत्साहन पोर्टल फिर से शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 20 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में इंद्रप्रस्थ बस डिपो से 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। नानकसर-गाजियाबाद बस सेवा भी शुरू हुई।
 

CM Rekha Gupta flagged off 300 new electric buses in Delhi
दिल्ली को मिलीं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें - फोटो : @gupta_rekha (सोशल मीडिया)
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ बस डिपो से 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को जनता को समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन बसों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली की रफ्तार को नई दिशा देने की बात कही।

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे सफर आसान होगा और कनेक्टिविटी भी तेज़ होगी। पिछले एक वर्ष में दो हजार से अधिक इलेक्ट्रिक बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल की गई हैं। सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसके लिए डीटीसी के पूरे बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच किया जाएगा। इसी दिन नानकसर–गाज़ियाबाद के बीच नई अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू की गई। डीटीसी के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 से बंद पड़ा इलेक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन पोर्टल फिर से शुरू किया गया है। इसके तहत 12,877 लोगों को 24 करोड़ रुपये की लंबित सब्सिडी सीधे डीबीटी के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह और विधायक तरविंदर सिंह मारवाह उपस्थित रहे। अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed