सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress workers submitted memorandum to DM in Ghaziabad on discrimination in gas booking

गैस बुकिंग में भेदभाव पर कांग्रेस का विरोध: गाजियाबाद में डीएम को सौंपा ज्ञापन, समान नियम लागू करने की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 17 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी में कांग्रेस ने गैस बुकिंग नियमों में ग्रामीणों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजकर समान व्यवस्था की मांग की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गैस किल्लत और त्योहारों में परेशानी पर चिंता जताई।

Congress workers submitted memorandum to DM in Ghaziabad on discrimination in gas booking
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी में गैस बुकिंग नियमों में ग्रामीणों के साथ भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

Trending Videos


जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच एलपीजी गैस बुकिंग के नियमों में बढ़ते अंतर को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर इस भेदभाव को खत्म करने और समान व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने पत्र में बताया कि केंद्र सरकार के नए निर्देशों के अनुसार शहरों में गैस बुकिंग की अवधि 25 दिन तय की गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इसे 45 दिन कर दिया गया है। शर्मा ने इस फैसले पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह नियम हास्यास्पद और ग्रामीण भारत का अपमान है। क्या सरकार को लगता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भोजन नहीं करते? गांव-देहात के साथ किया जा रहा यह व्यवहार बेहद शर्मनाक है।

कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन में जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार के सामने मांग रखी गई है कि शहर और गांव दोनों के लिए समान रूप से प्रत्येक 20 दिन पर बुकिंग की सुविधा शुरू की जाए। गैस एजेंसियों पर हो रही किल्लत को दूर कर सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आगामी त्योहारों पर विशेष ध्यान देते हुए ईद और नवरात्रि जैसे बड़े पर्वों के दौरान उपभोक्ताओं को गैस की कमी न हो। वैवाहिक कार्यक्रमों, भंडारों और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए गैस उपलब्ध कराने की अलग व्यवस्था हो।

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि वर्तमान में गैस की किल्लत से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। त्योहारों के समय यदि स्थिति नहीं सुधरी तो जनता की परेशानियां और बढ़ जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्रालय जनहित में इस पर तत्काल विचार कर कार्रवाई करेगा।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष डोली त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, अश्वनी त्यागी, कृपाशंकर, पुष्पेंद्र सिंह, अनवर कुरैशी, जयवीर सिंह, रूबी मलिक, किरण, सविता जायसवाल, रामदास शर्मा, सत्य प्रकाश, राजेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, हरपाल सिंह, अजय, इरफान नेताजी, बाबूराम आर्य, रेशमा, मोहनलाल, मिथुन जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed