{"_id":"6a7423d6c6ae5ff1710fc44b","slug":"convoy-of-28th-batch-of-amarnath-yatra-moved-forward-from-chanderkote-amidst-tight-security-arrangements-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चंदरकोट से निकला 28वां जत्था; प्रशासन रहा मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चंदरकोट से निकला 28वां जत्था; प्रशासन रहा मुस्तैद
Thu, 06 Aug 2026 11:34 AM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:34 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के रामबन में अमरनाथ यात्रा का 28वां जत्था चंदरकोट से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से जारी रही।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा का 28वां जत्था
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा का 28वां जत्था चंदरकोट आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियों की विशेष तैनाती की गई। जबकि पुलिस और प्रशासन ने पूरे रूट पर यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए लगातार निगरानी रखी और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया। सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के बेहतर समन्वय के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी रखी।
विज्ञापन