फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind Kejriwal claims that My Instagram account was restricted

Arvind Kejriwal: 'भारत में मेरा इंस्टा अकाउंट बंद', अरविंद केजरीवाल का दावा- Meta पीएम मोदी के आगे झुका

Thu, 06 Aug 2026 11:41 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 11:41 AM IST
सार

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भारत में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बिना किसी स्पष्टीकरण के प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने मेटा पर प्रधानमंत्री मोदी के सामने 'झुकने' का आरोप लगाया और उससे ऐसा न करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
arvind Kejriwal claims that My Instagram account was restricted
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने मेटा से इस कदम पर सवाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्टीकरण मांगने के बार-बार के प्रयासों के बावजूद कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई। केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम के सामने इतना न झुकें: केजरीवाल
केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी से अपने अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने मेटा पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इतना न झुकें। केजरीवाल ने यह भी सुझाव दिया कि यह कदम केंद्र सरकार के इशारे पर उठाया गया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाउंट प्रतिबंध पर उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में मेटा इंडिया से सीधे पूछा कि उनका अकाउंट क्यों प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेटा के भारत कार्यालय में मौखिक पूछताछ से पता चला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध का कारण नहीं बता रहा है। कोई यह भी नहीं बता रहा कि प्रतिबंध कैसे हटाया जा सकता है।

मेटा को केजरीवाल ने भेजा ईमेल
केजरीवाल ने बताया कि प्रतिबंध के संबंध में भेजे गए सभी ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है। उन्हें केवल सामान्य संदेश ही मिले हैं। उन्होंने इस सेवा को 'बहुत खराब' बताया। केजरीवाल ने मेटा को चेतावनी दी कि यदि वह प्रधानमंत्री के सामने इतना झुकेगी, तो वह भारत में केवल अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed