{"_id":"6a73b411871d790ecc05b3a3","slug":"jantar-mantar-protest-177-incidents-of-pickpocketing-and-theft-occurred-during-the-protest-717-suspects-iden-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jantar Mantar Protest: सीजेपी प्रदर्शन के दौरान हुईं जेबतराशी और चोरी की 177 घटनाएं, 717 संदिग्धों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jantar Mantar Protest: सीजेपी प्रदर्शन के दौरान हुईं जेबतराशी और चोरी की 177 घटनाएं, 717 संदिग्धों की पहचान
Thu, 06 Aug 2026 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:37 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने एफआरएस सिस्टम से सीजेपी के प्रदर्शन-मार्च के दौरान चोरी की वारदातों में शामिल 717 बदमाशों की पहचान की थी।
विज्ञापन
CJP Proteast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर काकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के चोरों व जेबतराशों को खूब हाथ साफ करने का मौका मिला। चोरों व जेबतराशों ने प्रदर्शन में चोरी व जेबतराशी की 177 से ज्यादा वारदातें कीं। चलो संसद मार्च वाले दिन करीब 90 मोबाइल चोरी हुए थे। दिल्ली पुलिस ने एफआरएस सिस्टम से सीजेपी के प्रदर्शन-मार्च के दौरान चोरी की वारदातों में शामिल 717 बदमाशों की पहचान की थी।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान 19 जुलाई से 25 जुलाई तक चोरी की कुल 59 वारदातें हुई थीं। इनमें से 47 पीडि़तों ने नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं 12 लोगों ने कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
वहीं 19 जुलाई से 26 जुलाई तक कुल 118 लोगों ने अपना सामान खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें 99 लोगों ने संसद मार्ग थाने में लॉस्ट रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि 19 लोगों ने कनॉट प्लेस थाने में कराई थी। हालांकि ये ज्यादातर वारदातें चलो संसद मार्च के दौरान हुई थी। पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य तकनीक का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि सीजेपी प्रदर्शन के दौरान एफआरएस सिस्टम से जो 2873 आपराधिक प्रवृति के लोगों की पहचान हुई थी इनमें से 717 आरोपी चोरी की वारदातों के हैं। इनमें से सबसे ज्यादा आरोपी 83 उत्तरी दिल्ली से जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
दूसरे नंबर पर बाहरी व तीसरे नंबर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली आरोप हैं। बाहरी दिल्ली से 80, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के 64 और उत्तर-पूर्व दिल्ली के 39 चोरी के आरोपी बदमाश शामिल हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन मामलों की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है।