फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Extortion demand of 5 crore made to a restaurant owner in Delhi Punjabi Bagh

‘पैसे नहीं दिए तो परिवार की हत्या’: गोल्डी बराड़ बनकर दी धमकी, दिल्ली में कारोबारी से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी

Thu, 06 Aug 2026 08:33 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 08:33 AM IST
सार

दिल्ली के पंजाबी बाग में एक रेस्तरां कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। उन्हें गिरोहबाज गोल्डी बराड़ और मनीष खरखोदा के नाम पर जान से मारने की धमकी भी मिली है।

विज्ञापन
Extortion demand of 5 crore made to a restaurant owner in Delhi Punjabi Bagh
गोल्डी बराड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग स्थित एक रेस्टोरेंट कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामला सामने आया है। इस मामले में पंजाबी बाग थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत में पीड़ित कारोबारी राजकुमार वालिया ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और मनीष खरखोदा के नाम पर विदेशी नंबरों से वॉयस नोट और फोन कॉल के जरिए लगातार धमकियां दी गईं। शिकायत के अनुसार राजकुमार वालिया पंजाबी बाग के क्लब रोड स्थित ब्रीथ फाइन लाउंज एंड बार का संचालन करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई  की रात करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से एक वॉयस नोट आया। वॉयस नोट में खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाले व्यक्ति ने पांच करोड़ की मांग करते हुए कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य की हत्या कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार वालिया का आरोप है कि अगले दिन 19 जुलाई को एक विदेशी नंबर से दो बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मनीष खरखोदा, गोल्डी बराड़ का छोटा भाई बताते हुए पांच करोड़ देने का दबाव बनाया। जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed