Delhi Rain Alert: गुरुग्राम में बारिश से मची आफत, सड़कों पर जलभराव, दिल्ली समेत NCR में ऑरेंज अलर्ट
Delhi-NCR Rain: राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं गुरुग्राम में जलभराव से लोग परेशान हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। इसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से उमस भरे मौसम से लोगों को काफी राहत मिली है। गुरुग्राम में गुरुवार सुबह हुई बारिश आफत बनकर आई। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया तो वहीं सड़कों पर जलभराव की वजह से लोग परेशान हुई। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एनएच 48 की ओर अंडरपास में पानी भर गया।
बारिश से प्रदूषण हुआ कम
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे शहर की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में थी। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अलर्ट
आईएमडी ने पूरे दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। नारंगी अलर्ट का मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह अलर्ट संभावित गंभीर मौसम की स्थिति को दर्शाता है।
पूरे दिल्ली और एनसीआर कैथल, गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, सोहाना, रेवारी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर में हल्की आंधी और बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। खुर्जा, पहासू, गभाना, जट्टारी, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, बरसाना, राया, मथुरा, टूंडला, आगरा (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, नदबई, भरतपुर, महावा, महंदीपुर बालाजी, बयाना (राजस्थान)।
गुरुग्राम पुलिस एडवाइजरी जारी
गुरुग्राम पुलिस ने 6 अगस्त 2026 को एक एडवाइज जारी की है। एडवाइजरी शहर में लगातार हो रही भारी वर्षा और उसके कारण उत्पन्न होने वाली यातायात तथा मौसम संबंधी स्थितियों को लेकर है। पुलिस ने कॉर्पोरेट क्षेत्र के कर्मचारियों को आज घर से काम करने की सुविधा देने का आग्रह किया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में लगातार भारी वर्षा हो रही है। इससे शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलभराव की प्रबल संभावना है। साथ ही, यातायात जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस का उद्देश्य अनावश्यक यातायात के दबाव को कम करना है। इससे सड़क प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन को सहायता मिलेगी।
गुरुग्राम में अत्यधिक वर्षा के कारण सड़कों पर पानी भरने की आशंका है। शहर के प्रमुख चौराहों पर जलभराव से आवागमन बाधित हो सकता है। इससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यातायात जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने यह परामर्श जारी किया है। पुलिस का कहना है कि यह स्थिति नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.