सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Court extends custody of seven foreign nationals accused of terrorist conspiracy for ten days

आतंकी साजिश: सात विदेशी नागरिकों की हिरासत 10 दिन बढ़ी, भारत आने और म्यांमार यात्रा पर कोर्ट ने कही ये बात

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 30 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली की विशेष अदालत ने पिछले हफ्ते राष्ट्रीय जांच एजेंसी के संवेदनशील आतंकवाद षड्यंत्र मामले में सात विदेशी नागरिकों की हिरासत दस दिन और बढ़ा दी। अदालत ने मामले की संवेदनशीलता पर जोर दिया।

Court extends custody of seven foreign nationals accused of terrorist conspiracy for ten days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक संवेदनशील आतंकवाद षड्यंत्र मामले में दिल्ली की विशेष अदालत ने पिछले हफ्ते सात विदेशी नागरिकों की हिरासत 10 दिन और बढ़ा दी। अदालत ने मामले की संवेदनशीलता पर जोर देते हुए कहा कि कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं, जिनमें आरोपी व्यक्तियों के भारत आने का मकसद, म्यांमार यात्रा, ड्रोन का उपयोग और संभावित प्रशिक्षण गतिविधियां शामिल हैं।

Trending Videos


एनआईए विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने 27 मार्च को दिए गए आदेश में कहा, इस मामले के तथ्यों को समग्र रूप से देखा जाना चाहिए। आरोपी व्यक्ति भारत क्यों आए? वे म्यांमार क्यों गए? ड्रोन का उपयोग करने का उनका उद्देश्य क्या था? क्या आरोपी व्यक्तियों ने किसी व्यक्ति को ड्रोन से प्रशिक्षण दिया? अदालत ने पूछा कि क्या कोई भारतीय या भारत में किसी विद्रोही जातीय समूह का सदस्य आरोपी व्यक्तियों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है? भारत और उसके बाहर यात्रा के दौरान आरोपी व्यक्तियों ने किस बुनियादी ढांचे का उपयोग किया? उन्होंने कहा कि ऐसे सवाल और इसी तरह के अन्य सवालों की जांच जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed