सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Budget 2026 know what is special for women in budget

Delhi Budget 2026: बजट में दिखा महिला सशक्तिकरण पर जोर, पहली बार ई-ऑटो का परमिट; हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 24 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में 50,000 नए कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों के लिए 225 करोड़ का फंड रखा गया है। पहली बार ई-ऑटो का परमिट महिलाओं के नाम पर जारी किया जाएगा। इसके तहत 1000 महिलाओं को ई-ऑटो का परमिट दिया जाएगा

Delhi Budget 2026 know what is special for women in budget
दिल्ली बजट 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ, जोकि 2025-26 के 1,00,000 करोड़ रुपये के बजट से 3,700 करोड़ रुपये अधिक है। यह 3.7 प्रतिशत की वृद्धि है। बजट में महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिखा। इसी क्रम में महिला हाट आउटलेट स्थापित कर महिलाओं के कौशल को बाजार से जोड़ने का सेतु बनाया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। प्रत्येक जिले में "मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र" स्थापित किए जाएंगे। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और सामुदायिक भागीदारी के साथ यह पहल दिल्ली के भविष्य को सुदृढ़ करेगी। इसके लिए 33 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन प्रस्तावित है। जानें बड़ी बातें-

Trending Videos

महिलाओं के लेकर किए गए बड़े एलान

  • महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये देने का का वादा, इसके लिए 5110 करोड़ का प्रावधान
  • होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर दिए जाएंगे, इसके लिए 260 करोड़ खर्च किए जाएंगे
  • महिलाओं की मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा, इसके लिए 450 करोड़ का प्रावधान किया गया
  • पहली बार 1000 महिलाओं को ई-ऑटो का परमिट
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को 50 करोड़ रुपये की निधि
दिल्ली सरकार ने अपने बजट में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये की विशेष निधि आवंटित की गई है। सरकार शहर के अंधेरे स्थानों की पहचान करेगी। इन जगहों पर नई लाइटें और सेंसर्स लगाए जाएंगे। इन यह कदम महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद करेगा।

"दिल्ली लखपति बिटिया योजना" 
जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक, बेटियों के खाते में सरकार कुल 61 हज़ार रुपये डालेगी। ग्रेजुएशन होने तक बेटियों के खातों में कुल रमक 1 लाख 20 हज़ार रुपये हो जाएगा। इसके लिए 128 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed