DUSU Election: गाड़ी में शराब मिलने पर नामांकन होगा रद्द, 200 कैमरे-50 चालान; डीयू चुनाव में इस बार सख्त नियम
DUSU Elections 2026: 2024 में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से सबक लेते हुए, दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी छात्र संघ चुनाव के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। 40 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में प्रशासन इस बार कड़ी सख्ती बरतेगा। 2024 में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बाद नतीजों पर लगी रोक से सबक लिया गया है। इस बार प्रचार के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाएगा।
प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है रद्द
गाड़ी में शराब देने या रखने पर प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। ड्रग्स और नशे के खिलाफ एक विशेष मुहिम चलाई गई है। प्रचार के लिए पांच से अधिक छात्र प्रत्याशी के साथ नहीं जा सकेंगे। लिंगदोह समिति के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। कैंपस में पुलिस और डीयू प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। नॉर्थ और साउथ कैंपस के कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। डीयू प्रॉक्टर ने प्रेस वार्ता में बताया कि विश्वविद्यालय में 200 जगह कैमरे लगाए गए हैं। छात्रों और वाहनों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
इन चीजों पर रहेगी सख्ती
काली फिल्म लगी गाड़ियों और बिना नंबर वाली गाड़ियों पर सख्ती रहेगी। प्रिंटेड पोस्टर, पर्चे और अन्य छपी सामग्री के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। इनका इस्तेमाल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कोई भी संगठन छात्रों को पार्क या मूवी लेकर जाता है तो भी नामांकन रद्द होगा।
कैंपस के कुछ खास जगहों पर कैमरे लगाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की गतिविधि न छूटे। दिल्ली पुलिस की विभिन्न सेल के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। खासकर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। कैंपस में बाहरी गाड़ियों को लेकर 40-50 चालान भी किए गए हैं।