फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Explosion at a CNG pump in Delhi's Tikri Kalan

CNG Pump Blast: दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर गैस टैंक फटा, एक की मौत, पांच लोग घायल

Wed, 19 Aug 2026 04:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 19 Aug 2026 04:51 PM IST
सार

टिकरी कलां के सीएनजी स्टेशन पर बुधवार को वाहन के गैस टैंक में विस्फोट हुआ। इसमें छह लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने घटना की पुष्टि की।

विज्ञापन
Explosion at a CNG pump in Delhi's Tikri Kalan
सीएनजी पंप पर धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक सीएनजी स्टेशन पर वाहन में गैस भरते समय उसके गैस टैंक में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे एक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने से पास में खड़े छह लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली अग्निशमन सेवा को घटना की सूचना अपराह्न 3.37 बजे मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए और स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed