{"_id":"69856d9102ddef195f04d208","slug":"fraud-of-rs-4-72-lakh-by-posing-as-electrician-in-delhi-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ठगी का नया तरीका: एक दिन पहले बिजली कंपनी को दी शिकायत, दूसरे दिन जालसाजों ने ठग लिए 4.72 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ठगी का नया तरीका: एक दिन पहले बिजली कंपनी को दी शिकायत, दूसरे दिन जालसाजों ने ठग लिए 4.72 लाख
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण पूर्वी दिल्ली में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित मुमताज अली खान ने घर में बिजली न आने की शिकायत बिजली कंपनी से की थी, जिसके अगले ही दिन जालसाजों ने खुद को कंपनी कर्मी बताकर व्हाट्सऐप कॉल की और फोन हैक कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके खाते से 4.72 लाख रुपये निकाल लिए।
दिल्ली में ठगी (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने एक दिन पहले बिजली कम्पनी को घर में बिजली नहीं आने की शिकायत दी। दूसरे दिन उसी शिकायत का जिक्र करते हुए जालसाजों ने उसके फोन को हैक का 4.72 लाख रुपए निकाल लिए।
Trending Videos
पीड़ित की शिकायत पर छह माह बाद एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जालसाजों को पीड़ित के घर का मीटर खराब है, यह जानकारी कैसे मिली यह बड़ा सवाल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मुमताज अली खान अपने परिवार के साथ मोती मस्जिद, जाकिर नगर इलाके में रहता है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को वह एनएफसी स्थिति बिजली कम्पनी बीएसईएस के कार्यालय में बिजली के मीटर में बिजली नहीं आने की शिकायत देकर आए थे। अगले दिन यानि 9 जुलाई 2025 को उनके फोन पर व्हाट्सऐप कॉल आई और उन्हें बताया गया कि वह बिजली कम्पनी से बात कर रहे हैं।
आपके मीटर में बिजली नहीं आ रही है, जिसके चलते मीटर बदला जाएगा। मीटर के चार्ज देने होंगे। जिसके बाद कर्मचारी जाकर मीटर बदल देंगे। पीड़ित ने पूछा कि चार्ज कहां देने हैं, तो फोन पर बात कर रहे शख्स ने एक लिंक भेज दिया और पैमेंट करने की बात कहीं। पीड़ित ने जैसे की लिंक पर क्लिक किया, उसका फोन हैक हो गई। आरोपियों ने फोन हैक करने के बाद उसके बैंक खाते से और क्रेडिट कार्ड से कुल 4.72 लाख रुपए निकाल लिए।
पीड़ित ने मामले की सूचना बैंक और पुलिस को दी। साइबर थाना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली ने छह माह बाद मामले में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले में उन खातों की मदद से आरोपियों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें ठगी के पैसे गए थे।
