{"_id":"6a5baa684e2f626d6a01fe9a","slug":"full-weather-update-for-delhi-regarding-rain-and-heat-for-sunday-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में मौसम बना पहेली: बादल छाए, बारिश गायब, जानिए दिल्लीवासियों को कब मिलेगी राहत; यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में मौसम बना पहेली: बादल छाए, बारिश गायब, जानिए दिल्लीवासियों को कब मिलेगी राहत; यलो अलर्ट जारी
Sat, 18 Jul 2026 10:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:01 PM IST
सार
दिल्ली में मानसून सक्रिय होने की उम्मीद के बावजूद शनिवार को लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के लोगों को मानसून के मौसम में भी भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई इलाकों में लू की स्थिति भी बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम आर्द्रता 74 और न्यूनतम 46 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 24 जुलाई तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान करीब 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली की ओर आ रही हैं, जिससे बादल तो बन रहे हैं। लेकिन, पर्याप्त नमी दिल्ली तक नहीं पहुंच पा रही है। इसी वजह से बादल छाने के बावजूद तेज बारिश नहीं हो रही। बारिश के लिए किसी मजबूत मौसम प्रणाली का सक्रिय होना जरूरी है, जो फिलहाल मौजूद नहीं है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली की ओर आ रही हैं, जिससे बादल तो बन रहे हैं। लेकिन, पर्याप्त नमी दिल्ली तक नहीं पहुंच पा रही है। इसी वजह से बादल छाने के बावजूद तेज बारिश नहीं हो रही। बारिश के लिए किसी मजबूत मौसम प्रणाली का सक्रिय होना जरूरी है, जो फिलहाल मौजूद नहीं है।