सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IYC starts Satyagraha against arrest in AI Summit case

एआई समिट मामला: गिरफ्तारी के खिलाफ आईवाईसी ने शुरू किया सत्याग्रह, कहा- दिल्ली पुलिस की कार्रवाई बेबुनियाद

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 26 Feb 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में सत्याग्रह शुरू किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बेबुनियाद कार्रवाई कर रही है।

IYC starts Satyagraha against arrest in AI Summit case
भारत मंडपम में भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : X @IYC
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘सत्याग्रह’ शुरू किया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई पार्टी पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आईवाईसी कार्यालय पहुंचे हैं और उन्होंने दावा किया कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

Trending Videos


कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू किया है। कई वरिष्ठ नेता आईवाईसी कार्यालय पहुंचे हैं और हम शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आईवाईसी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए अधिकारियों से अनुमति भी मांगी थी, लेकिन उनका अनुरोध खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस आईवाईसी कांग्रेस नेताओं को बेबुनियाद आरोपों में गिरफ्तार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed