फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pakistani national arrested from Old Delhi, Pakistani national arrested, Delhi Crime Branch, investigating age

दिल्ली से पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट: नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसा, रेस्टोरेंट में कर रहा था काम

Wed, 19 Aug 2026 05:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Aug 2026 05:47 PM IST
सार

Pakistani National Arrested: दिल्ली पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जो नेपाल के जरिए भारत में अवैध तरीके से घुसा था। पाकिस्तानी नागरिक को 15 अगस्त को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था। 

विज्ञापन
Pakistani national arrested from Old Delhi, Pakistani national arrested, Delhi Crime Branch, investigating age
दिल्ली से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी दिल्ली इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। उसे 15 अगस्त को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति अवैध तरीके से भारत की राजधानी दिल्ली में रह रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। वह दिल्ली में आने के बाद एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। उसकी मां दिल्ली की मूल निवासी थी। मां ने एक पाकिस्तानी मूल के शख्स से शादी की थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान की नागरिकता ले ली थी। 

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और केंद्रीय एजेंसियों ने आरोपी से लंबी पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ के दौरान कोई भी आतंकी एंगल सामने नहीं आया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) के हवाले कर दिया है। अब उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 

नेपाल से भारत में अवैध घुसपैठ 
यह पाकिस्तानी नागरिक पुरानी दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके में छिपा हुआ था। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन उसे पकड़ा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है। आरोपी ने नेपाल की सीमा का उपयोग कर भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक रेस्टोरेंट में काम करना शुरू कर दिया था। उसकी मां के दिल्ली से जुड़े होने के कारण उसकी पृष्ठभूमि की जांच भी महत्वपूर्ण थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू
क्राइम ब्रांच के साथ-साथ कई केंद्रीय एजेंसियों ने इस मामले की गहन जांच की। आरोपी से कई घंटों तक पूछताछ की गई ताकि उसकी मंशा का पता चल सके। जांच एजेंसियों ने किसी भी संभावित आतंकी संबंध की पड़ताल की। हालांकि, अधिकारियों ने पुष्टि की कि पूछताछ में कोई आतंकी एंगल नहीं मिला। अब उसे वापस पाकिस्तान भेजने के लिए एफआरआरओ द्वारा कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed