सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pollution increased in Delhi air quality index reached 272

राजधानी की हवा फिर चिंताजनक: अक्षरधाम सबसे ज्यादा प्रभावित, कई इलाकों में दमघोंटू प्रदूषण

एएनआई, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ता नजर आ रहा है। सीपीसीबी के अनुसार धौला कुआं, अक्षरधाम, आईटीओ और एम्स क्षेत्र में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।
 

Pollution increased in Delhi air quality index reached 272
दिल्ली में प्रदूषण से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर हवा की सेहत बिगड़ती नजर आ रही है। अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़े बताते हैं कि राजधानी के कई प्रमुख स्थानों पर लोगों को सांस लेने में दिक्कत पैदा करने वाली हवा का सामना करना पड़ रहा है।

Trending Videos


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार धौला कुआं क्षेत्र के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 257 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। वहीं आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल तीन के आसपास एक्यूआई 173 रिकॉर्ड हुआ, जिसे मध्यम श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र के आसपास प्रदूषण का स्तर और अधिक दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 272 रहा, जो खराब श्रेणी में है। इसके अलावा आईटीओ इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 210 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में बना हुआ है।

एम्स क्षेत्र के आसपास भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक रही। यहां एक्यूआई 258 रिकॉर्ड किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। राजधानी के अलग अलग इलाकों से सामने आए ये आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि दिल्ली में प्रदूषण का असर लगातार बना हुआ है और लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है।

 विशेषज्ञों की मानें तो खराब श्रेणी की हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अधिक नुकसानदायक साबित हो सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed