Delhi School Bomb Threat: अफजल गुरु का नाम लेकर दिल्ली के 11 स्कूलों को उड़ाने की धमकी; बम निरोधक दस्ता तैनात
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल और कॉल मिले, जिनमें साउथ दिल्ली के तीन स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बम निरोधक दस्ते मौके पर तैनात किए गए हैं।
विस्तार
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कुल नौ स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे कॉल आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित स्कूलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें तैनात कर दी गई हैं। स्कूल परिसरों की गहन जांच की जा रही है।
#UPDATE | Bomb threat calls were received at nine schools in Delhi. Delhi Police, fire teams, and bomb disposal squads are present at the spots. In South Delhi, these three schools have received bomb threats till now. All the calls were received between 8:30 am and 9:00 am: Delhi… https://t.co/xz1zKrkbVB
— ANI (@ANI) February 9, 2026
दिल्ली पुलिस के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली में ही अब तक तीन स्कूलों को धमकी मिली है। सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
#WATCH | Bomb threat calls were received at nine schools in Delhi. Delhi Police, fire teams, and bomb disposal squads are present at the spots.
— ANI (@ANI) February 9, 2026
Visuals from Bal Bharti School pic.twitter.com/cQuEKvUgii
- लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट
- केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी
- वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी
- केम्ब्रिज स्कूल, एनएफसी
- द इंडियन स्कूल, सादिक नगर
- सीएम स्कूल, रोहिणी
- डीटीए स्कूल, आईएनए
- बाल भारती स्कूल, रोहिणी
- एयर फोर्स स्कूल, लोदी रोड
- केआर मंगलंम
- इंडियन स्कूल