सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   PWD in Delhi gives instructions to start cleaning drains before monsoon

दिल्ली में मानसून की तैयारी: नालों की सफाई शुरू करने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 09 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी ने नालों की सफाई की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने संबंधित एजेंसियों को समय से सफाई और जरूरी मरम्मत करने को कहा है, साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

PWD in Delhi gives instructions to start cleaning drains before monsoon
मानसून से पहले नालों की सफाई शुरू करने के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नालों की सफाई की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग प्रमुख ने उन एजेंसियों को तैयारी शुरू करने को कहा है, जिन्हें पिछले वर्ष दो साल की अवधि के लिए नालों की सफाई का काम दिया गया था। 

Trending Videos


हाल ही में विभाग प्रमुख स्तर पर हुई एक बैठक में अधिकारियों को सरकार की उस चेतावनी से भी अवगत कराया गया, जिसमें नालों की सफाई में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है। विभाग ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि मानसून से पहले नालों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित की जाए और जहां आवश्यकता हो वहां मरम्मत कार्य भी समय रहते पूरा किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय दिल्ली सरकार ने राजधानी में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नया ड्रेनेज मास्टर प्लान लागू किया है। इस योजना में लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और दिल्ली छावनी बोर्ड समेत कई एजेंसियों को शामिल किया गया है। इन एजेंसियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नालों के पुनर्निर्माण और सुधार का कार्य करना होगा। इस पूरी योजना पर लगभग 57 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

पीडब्ल्यूडी के पास दिल्ली में 2100 किलोमीटर से अधिक लंबाई के नाले हैं, जो मुख्य सड़कों के किनारे स्थित हैं। बरसात के दौरान सड़कों पर जमा होने वाला पानी इन्हीं नालों के माध्यम से बड़े नालों तक पहुंचाया जाता है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पिछले वर्ष जिन कंपनियों को नालों की सफाई का टेंडर दिया गया था, उनका अनुबंध दो वर्षों के लिए है। ऐसे में उन्हीं कंपनियों को इस साल भी सफाई की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed