{"_id":"6a5c45a1e31f119d080973b6","slug":"safdarjung-hospital-has-issued-health-update-regarding-social-activist-sonam-wangchuk-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनम वांगचुक की हेल्थ अपडेट: वाइटल पैरामीटर स्थिर, रक्त जांच में मामूली गड़बड़ी बरकरार; डॉक्टरों ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनम वांगचुक की हेल्थ अपडेट: वाइटल पैरामीटर स्थिर, रक्त जांच में मामूली गड़बड़ी बरकरार; डॉक्टरों ने क्या कहा?
Sun, 19 Jul 2026 09:05 AM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:05 AM IST
सार
सफदरजंग अस्पताल ने रविवार सुबह जारी हेल्थ अपडेट में बताया कि सोनम वांगचुक के वाइटल पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन रक्त जांच के कुछ मानक अभी भी सामान्य से प्रभावित हैं। पढ़ें पूरी हेल्थ अपडेट, डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर और क्या कहा।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक की हेल्थ अपडेट
- फोटो : अमर उजाला GFX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। उनकी सेहत को लेकर कई तरह के सवाल और आरोप सामने आए। इस बीच वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफदरजंग अस्पताल ने रविवार सुबह उनका नया हेल्थ अपडेट जारी किया है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: On activitst Sonam Wangchuk's health, Dr Charu Bamba, Medical Superintendent, Safdarjung Hospital, says, "He continues to remain fully conscious, alert. His vital parameters like blood pressure, pulse rate, saturation remain normal. But there is a some minor… pic.twitter.com/tvYEd0YWZd
— ANI (@ANI) July 19, 2026
विज्ञापन
अस्पताल के अनुसार, सोनम वांगचुक को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतक (वाइटल पैरामीटर) स्थिर हैं। हालांकि, रक्त जांच से जुड़े कुछ मानक अभी भी सामान्य से थोड़ा प्रभावित हैं। अस्पताल का कहना है कि लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के कारण शरीर पर पड़े शारीरिक और प्रणालीगत प्रभावों को देखते हुए उन्हें विशेषज्ञों की बहु-विषयक टीम की निगरानी में लगातार चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता है।
वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल तथा एम्स, नई दिल्ली के उपचाररत चिकित्सकों की टीम का मानना है कि उनकी वर्तमान स्थिति भले ही स्थिर हो, लेकिन संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाने और उनका प्रबंधन करने के लिए लगातार चिकित्सकीय हस्तक्षेप और 24 घंटे क्लीनिकल निगरानी बेहद जरूरी है।

शनिवार को इलाज से सोनम ने किया था इनकार
अस्पताल के मुताबिक, 59 वर्षीय सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह 7:40 बजे सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। भर्ती के समय वह पूरी तरह होश में थे। उनका ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन स्तर सामान्य था, लेकिन शरीर में पानी की गंभीर कमी (डिहाइड्रेशन) पाई गई। दोपहर करीब एक बजे तक उनके यूरिन में कीटोन का स्तर 1+ से बढ़कर 3+ हो गया, जिसे चिकित्सकीय दृष्टि से गंभीर माना जाता है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनके परिजनों को लगातार समझाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द उपचार शुरू किया जा सके।

पारदर्शिता पर पत्नी ने उठाए सवाल
इसी बीच शनिवार को सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और जांच रिपोर्ट की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि सफदरजंग अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार वांगचुक का पोटेशियम स्तर घटकर 2.9 रह गया है, जबकि एक दिन पहले यह 4.3 था। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन उन्हें किसी अन्य लैब से सेकंड ओपिनियन लेने की अनुमति नहीं दे रहा है और न ही उनके सामने ब्लड सैंपल लेकर बाहरी जांच कराने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अपारदर्शिता के कारण उन्हें संदेह हो रहा है।
फिलहाल, अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक हेल्थ अपडेट में कहा गया है कि सोनम वांगचुक की स्थिति पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।