सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two passengers caught by Customs at the airport while smuggling cannabis worth 5 crore hidden inside a geyser

Delhi: गीजर में छिपाकर ला रहे थे 5 करोड़ का गांजा, एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को कस्टम ने पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15.38 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा/वीड तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया।

Two passengers caught by Customs at the airport while smuggling cannabis worth 5 crore hidden inside a geyser
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15.38 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा/वीड तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया। कुआलालंपुर से आए 2 यात्रियों के सामान में लगे नए गीजरों के अंदर अत्याधुनिक तरीके से छिपाकर लाया जा रहा मादक पदार्थ बरामद हुआ। कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार 7 जून 2026 को फ्लाइट नंबर D7-182 से कुआलालंपुर से पहुंचे दो यात्रियों को प्रोफाइलिंग और पुख्ता इंटेलिजेंस के आधार पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। 

Trending Videos


जांच के दौरान अधिकारियों ने देखा कि यात्रियों के चेक-इन बैग के अलावा 2 नए गीजर भी थे। सघन पूछताछ और मोबाइल कम्युनिकेशन की जांच में संदेह गहरा होने पर गीजरों को एक्स-रे मशीन से स्कैन किया गया। एक्स-रे में गीजर के अंदरूनी हिस्से में छिपे सामान का शक हुआ। इसके बाद जब गीजर खोले गए तो अंदर एक अत्यधिक परिष्कृत छिपाने की व्यवस्था (हाईली सोफिस्टिकेटेड हाइडिंग मैकेनिज्म) सामने आया। अधिकारियों ने गीजर के अंदर से 145 वैक्यूम सील पैकेट बरामद किए। जांच में गांजा (हरा पत्तेदार पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड) पाया गया। कस्टम्स की टीम ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5.38 करोड़ की कीमत, एनडीपीएस एक्ट में केस
बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 15.38 किलोग्राम है। कस्टम की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी अवैध कीमत लगभग 5.38 करोड़ रुपये आंकी है। कस्टम्स अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की गतिविधियों, प्रोफाइलिंग और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई सतर्क निगरानी से यह बड़ी तस्करी पकड़ी गई। आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट लगातार ऐसी कोशिशों पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed