पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two-wheeler thieves arrested

Delhi News: दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Two-wheeler thieves arrested
नई दिल्ली। पश्चिम जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने राजधानी के विभिन्न इलाकों से दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान उत्तम नगर निवासी अजय (24) और विकासपुरी निवासी शिवम (22) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के आठ दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को बदमाशों की धर पकड़ के निर्देश दिए गए थे। 30 जून को पुलिस ने दोनों बदमाशों को रघुवीर नगर स्थित नाला से पकड़ लिया, जब वह चोरी की स्कूटी को ठिकाने लगाने के लिए आए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूटी नजफगढ़ इलाके से चुराई गई थी। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छिपाई गई चोरी के सात और दोपहिया वाहन बरामद किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed