सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Water shortage in Delhi Contaminated water raises health concerns drinking water crisis deepens

दिल्ली में पानी की किल्लत: गंदे पानी ने बढ़ाई बीमारी की चिंता, पेयजल संकट गहराया, व्यवस्था सुधारने की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। उत्तम नगर, नजफगढ़, द्वारका में समेत कई इलाकों में लोगों को या तो समय पर पानी नहीं मिल रहा है या फिर जो पानी उपलब्ध हो रहा है।

Water shortage in Delhi Contaminated water raises health concerns drinking water crisis deepens
दिल्ली में जल संकट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। उत्तम नगर, नजफगढ़, द्वारका में समेत कई इलाकों में लोगों को या तो समय पर पानी नहीं मिल रहा है या फिर जो पानी उपलब्ध हो रहा है, वह इतना गंदा और बदबूदार है कि उसका घर में उपयोग करना मुश्किल है। 



दूषित पानी की शिकायतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी पैदा किए हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि राजधानी की अधिकांश जलापूर्ति पाइपलाइनें कई दशकों पुरानी हो चुकी हैं। समय के साथ और इनमें जंग लगने के कारण जगह-जगह रिसाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई इलाकों में सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन बेहद नजदीक बिछी होने के कारण दोनों में लीकेज होने पर सीवर का पानी पेयजल में मिल जाता है, जिससे पानी दूषित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का मानना है कि दूषित पानी के सेवन से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उनका कहना है कि समस्या नई नहीं है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन


यमुनापार में गहराया पानी का संकट
नई दिल्ली। यमुनापार के कई इलाकों में पिछले करीब दो माह से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कहीं पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही तो कहीं नलों से दूषित और दुर्गंधयुक्त पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। हालात ये हैं कि लोगों को पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के घरेलू कामकाज तक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  भजनपुरा, खजूरी खास, सोनिया विहार, यमुना विहार, वेस्ट ज्योति नगर, ईस्ट विनोद नगर और घोंडा समेत कई क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि कई इलाकों में पानी का दबाव इतना कम है कि बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पाता, इससे परेशानी होती है। ब्यूरो 

सुबह कुछ समय के लिए पानी आता है, थोड़ी देर बाद उसका रंग और गंध बदल जाती है। ऐसे पानी का पीने या खाना बनाने में इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। - सुशिला, उत्तम नगर
 कई दिनों से साफ पानी नहीं मिल रहा है। मजबूरी में पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे हर महीने अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। प्रशासन को जल्द समाधान करना चाहिए। - अमित सिंह, नजफगढ़

पुरानी पाइपलाइन और जगह-जगह लीकेज की वजह से सीवर का पानी पेयजल में मिल रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। - अजय,  द्वारका
 भीषण गर्मी में सबसे बड़ी जरूरत स्वच्छ पेयजल है, लेकिन कई इलाकों में लोग इसी के लिए परेशान हैं। पाइपलाइन की मरम्मत और नियमित साफ पानी की आपूर्ति जल्द शुरू होनी चाहिए। - नमन, द्वारका सेक्टर-15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed